{"_id":"5aba80b14f1c1be73f8b53b2","slug":"111522172081-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतड़ी में छात्र नदी में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैतड़ी में छात्र नदी में डूबा
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में मंगलवार सुबह डिलासैनी के बागगोठ गांव निवासी राजेंद्र कठायत (18) नदी में डूब गया है। वह घर से परीक्षा देने निकला था। दुर्गा मंदिर सिमार के केंद्र में विज्ञान विषय की परीक्षा देने के बाद लौटने के दौरान नदी में नहाने चला गया था।
इस बीच वह भंवर की चपेट में आकर नदी में समा गया। बैतड़ी से अनुसंधान शाखा, प्रहरी कार्यालय पाटन से गोताखोर और प्रहरी की टीमों ने नदी में गोता लगाकर छात्र की तलाश की। इसके साथ ही कई किमी आगे नदी के साथ-साथ कांबिंग की, लेकिन देर शाम तक छात्र का पता नहीं चल सका है। प्रहरी उपनिरीक्षक कांतिराज जोशी ने बताया कि तलाश जारी है। दूसरी ओर छात्र के नदी में डूबने से परिजनों में कोहराम मचा है।