फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सड़क पर गिरी मिली चिट्ठियां

सड़क पर गिरी मिली चिट्ठियां

Sat, 04 Aug 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर गिरी मिली चिट्ठियां
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट के बैड़ा में लोगों की महत्वपूर्ण डाक सड़क पर फेंकी मिली। इसे लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

शनिवार को बैड़ा के लोगों को डाक से आने वाली चिट्ठियां, अखबार सड़क पर गिरे मिले।

डाक बांटने के स्थान पर सड़क पर पड़े होने से डाक विभाग की लापरवाही सामने आई है। लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज डाक से आते हैं। लोगों का कहना है कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने चिट्ठियों को एकत्र कर उसके फोटो मीडिया को उपलब्ध कराए हैं।



बता दें कि बैड़ा ग्रामीण डाकघर अस्कोट पोस्ट आफिस के अधीन आता है। अस्कोट के पोस्टमास्टर दीवान सिंह खोलिया का कहना है कि डाक सड़क पर फेंकी गई है तो मामला गंभीर है। बैड़ा में चार वर्ष से पोस्टमैन की तैनाती नहीं है। अस्थायी तौर पर बैड़ा ग्रामीण डाकघर में लिपिक तैनात है। उसी को डाक बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed