फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मदकोट में फिर तोड़े पांच घरों के ताले

मदकोट में फिर तोड़े पांच घरों के ताले

Mon, 19 Jun 2017 11:12 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
मदकोट में फिर तोड़े पांच घरों के ताले
मदकोट में फिर तोड़े पांच घरों के ताले
विज्ञापन

मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कस्बे में चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। रविवार रात चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़ दिए। एक सप्ताह पहले भी छह घरों के ताले टूटे थे। इन दिनों लोग अपने घरों में ताले डालकर यारसागंबू की तलाश में उच्च हिमालयी बुग्यालों में गए हैं। चोर इसी मौके का फायदा उठाते जा रहे हैं। पिछली बार की चोरी की घटना के बाद पुलिस ने यहां का दौरा किया था और कई लोगों से पूछताछ की थी लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। बताया गया है कि चोरों ने कल रात गोकर्ण सिंह, महेंद्र राम, पप्पू मेहता, मनमोहन सिंह, मंगल राम के घरों के ताले तोड़ दिए। इन घरों से कितना सामान चोरी हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है क्योंकि अभी इन घरों के मालिक बुग्यालों से नहीं लौटे हैं। चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोग चिंतित हैं। मुनस्यारी के थाना प्रभारी रोहतास सागर को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस को संदेह है कि स्थानीय अपराधी ही इन घटनाओं को अंजाम दे रहे होंगे। पुलिस ने जल्दी मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed