{"_id":"64f4c638b9961b6c140536e6","slug":"crime-in-bursam-village-gangolihat-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-4060-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कुत्ते के काटने पर विवाद, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कुत्ते के काटने पर विवाद, एक गंभीर रूप से घायल
Sun, 03 Sep 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील के बुरसमबाड़ी गांव में दो ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के सिर पर गहरी चोट आई है। तहरीर के आधार पर हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
बुरसमबाड़ी गांव निवासी जगदीश नाथ को गांव के ही त्रिलोकी नाथ के पालतू कुत्ते ने काट लिया था। जब जगदीश नाथ ने कुत्ते को बांधकर रखने को कहा तो दोनों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इसी बीच त्रिलोकी नाथ ने किसी चीज से जगदीश नाथ के सिर पर वार कर दिया जिससे इससे वह लहूलुहान हो गया। परिजन घायल जगदीश नाथ को पहले गंगोलीहाट सीएचसी ले गए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
राजस्व उपनिरीक्षक मंजू बिष्ट ने बताया कि पीड़ित जगदीश नाथ के भाई संजय नाथ की तहरीर पर आरोपी त्रिलोकी नाथ के खिलाफ आईपीसी की धारा 327, 504, 506,289 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
20 हजार रुपये ले उड़ा दुकान का कर्मचारी
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम की एक दुकान से दुकान का कर्मी 20 हजार रुपये की नकदी ले उड़ा। काली मंदिर में गिरीश तिवारी की दुकान है। दुकान के स्वामी तिवारी अगस्त के शुरू में दुकान को अपने तीन कर्मियों के सुपुर्द कर त्यारकूड़ा गए थे। रविवार को दुकान पहुंचे तो एक कर्मी के नदारद होने के साथ ही दुकान में रखे 20 हजार रुपये भी गायब थे। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। अलबत्ता अभी दुकान का कर्मी पकड़ में नहीं आया है।