फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cricket Match in Pithauragarh

सोर वैली बना अंडर 12 क्रिकेट का चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cricket Match in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में अंडर 12 क्रिकेट की विजेता टीम सोर वैली पब्लिक स्कूल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में आयोजित अंतर स्कूली अंडर 12 क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन सोर वैली पब्लिक स्कूल बन गया है। सोर वैली ने ग्रीन वैली को 62 रन से हराकर मैच जीता। सोर वैली के दीपांशु तड़ागी मैन ऑफ द सीरीज और जतिन कोरंगा मैन ऑफ द मैच रहे। सोर वैली के नरेंद्र चंद्र श्रेष्ठ कोच रहे।
विज्ञापन

द एथलीट क्रिकेट होम एकेडमी नैनी में बुधवार को अंडर 12 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सोर वैली पब्लिक स्कूल और ग्रीन वैली के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर सोर वैली पब्लिक स्कूल ने 12 ओवर में 123 रन बनाए। सोर वैली के जतिन बसेड़ा, जतिन कोरंगा ने 32-32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन वैली की टीम 61 रन ही बना सकी। दीपांशु तड़ागी ने पांच विकेट लिए। सोर वैली ने 62 रन से फाइनल जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रघुवीर सिंह, कृपाल मेहता, ललित उपाध्याय, रमेश कसन्याल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed