{"_id":"627bfcac2c3cde6e7d7d97d1","slug":"covid-vaccination-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld462313053","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में कोरोना चौथी लहर के डर से तेज होने लगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में कोरोना चौथी लहर के डर से तेज होने लगा टीकाकरण
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के टीका केंद्र में बच्चे का टीकाकरण करती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में बच्चों का कोविड टीकाकरण तेज होने लगा है। जिले के टीका केंद्रों में रोजाना 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चे अभिभावकों के साथ टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से विण ब्लॉक टीकाकरण में सबसे आगे चल रहा है जबकि अन्य ब्लॉकों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। विण में 4737 बच्चों को कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
जिले के टीकाकरण केंद्रों में रोजाना 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों की भीड़ बढ़ती जा रही है। टीका केंद्रों में रोजाना 70 से अधिक बच्चे टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। विण ब्लॉक में सबसे अधिक 3621 को पहली डोज और 1116 को दूसरी डोज लग चुकी है। बेड़ीनाग में 1815, गंगोलीहाट में 1795, धारचूला में 1555, डीडीहाट में 1136, कनालीछीना में 1040, मूनाकोट में 915 को पहला टीका लगा है, लेकिन दूसरी डोज की रफ्तार इन ब्लॉकों में धीमी है। बेड़ीनाग में 853, गंगोलीहाट में 581, कनालीछीना में 535, डीडीहाट में 481, धारचूला में 423, मूनाकोट में 302, मुनस्यारी में 204 बच्चों को दूसरी डोज लगी है। जिले में स्वास्थ्य विभाग को शासन से 12 से 14 आयु वर्ग के 16307 बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य मिला है।
जिन बच्चों ने कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगाई है। उन्हें जल्द से जल्द टीका लगाना चाहिए। इससे कोरोना की चौथी लहर आने से पहले बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके। अभिभावकों से अपील है कि वे जल्द से जल्द बच्चों को कोविड डोज लगाएं। - डॉ. एचसी ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।