फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Covid Vaccination in Pithauaragarh

टीकाकरण में हो रही देरी से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Pithauaragarh
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में टीकाकरण में हो रही देरी से युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि समय से पहुंचने के बाद भी टीकाकरण देरी से शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग को पहले से ही तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को एमएच, स्टेडियम और देव सिंह मैदान में टीका लगाया जा जाना था। उसी हिसाब से लोग आठ बजे से ही टीका केंद्रों में पहुंच गए थे लेकिन उन्हें टीकाकरण के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा। विनोद ने बताया कि वे दो घंटे पहले आ गए थे लेकिन टीकाकरण 10:30 बजे बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन

18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए बने स्पोर्ट्स स्टेडियम, देव सिंह मैदान और एमएच में 1077 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस आयु वर्ग के लिए छह हजार डोज आई हैं। वहीं जिले के 38 टीका केंद्रों में से 26 केंद्रों में 888 को पहली और 1079 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 168 लोगों ने कोरोना को दी मात
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य महकमे को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली है। कुल 168 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या 1211 हो गई है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि मंगलवार को 89 लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। बेस अस्पताल में भर्ती एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटर जिला चिकित्सालय में 60 और बेस अस्पताल में 111 लोग भर्ती हैं, जबकि 701 होम आइसोलेशन और 339 अन्य स्थानों में आइसोलेशन में हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 85 हो गया है।
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। एक मृत महिला के जांच में पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी में तीन तक ओपीडी बंद कर दी गई है। सीएचसी प्रभारी रविशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को सतगढ़ में एक महिला की मौत हो गई। वह लंबे समय से बीमार थीं।

परिजन 108 से उसे जांच को अस्पताल लाए। जांच में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद अस्पताल की ओकपीडी को सुरक्षा की दृष्टि से तीन दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल जांच को लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed