फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Covid Test in Pithauragarh

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में सिर्फ पांच मरीजों की हुई कोविड जांच

Wed, 19 Apr 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Covid Test in Pithauragarh
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह आठ से दो बजे तक मात्र पांच लोगों की कोविड जांच हो सकी। यह दिक्कत इमरजेंसी में तैनात वरिष्ठ फिजिशियन के स्वास्थ्य शिविर में जाने के कारण हुई। अन्य दिनों में करीब 15-20 मरीजों की कोविड जांच हो जाती है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात रहने वाले वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमसी रजवार रेडक्रॉस की टीम के साथ लीलम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चले गए हैं जबकि वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर अवकाश पर थे। एकमात्र मुख्य फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखने के बाद ओपीडी की। अन्य दिनों में दो फिजिशियन के राउंड और अन्य कार्यों पर होने के चलते इमरजेंसी में तैनात फिजिशियन डॉ. रजवार ही सुबह आठ बजे से मरीजों का इलाज करते हैं। लक्षण वाले मरीजों को वह ही सबसे अधिक कोविड जांच के लिए लिखते हैं लेकिन बुधवार को उनके नहीं होने से जांच बेहद कम हुई।
विज्ञापन


ईएनटी विशेषज्ञ 22 को करेंगी इलाज
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कविता लोहनी 22 अप्रैल को मरीजों का इलाज करेंगी। वह मुनस्यारी के लीलम में आयोजित रेडक्रॉस के दो दिनी स्वास्थ्य शिविर में गई हैं। 20 अप्रैल को शिविर का समापन होगा। 21 अप्रैल को वह वापस आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed