{"_id":"60f4707f8ebc3e72ee580f08","slug":"covid-19-vaccination-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld431629979","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचनी में आज से शुरू होगा टीकाकरण, जानकारी के बाद डीएम ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचनी में आज से शुरू होगा टीकाकरण, जानकारी के बाद डीएम ने लिया एक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग को टीके मिलने के बाद भी नाचनी में टीकाकरण न होने से लोग परेशान थे। टीकाकरण न होने की जानकारी रविवार को डीएम आनंद स्वरूप को स्थानीय लोगों ने दी।
इसके बाद डीएम ने दो घंटे के भीतर निर्णय लेकर स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था के निर्देश दिए। विभाग ने तुरंत ही डाटा इंट्री ऑपरेटर की व्यवस्था की।
सोमवार से नाचनी में टीकाकरण होगा। नाचनी में डाटा इंट्री ऑपरेटर न होने से 16 जुलाई से टीकाकरण नहीं हो रहा था। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को लगातार मायूसी मिल रही थी, जबकि जिले के अन्य टीका केंद्रों में टीकाकरण लगातार चल रहा है।
ऐसे में टीकाकरण न होने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त था। इधर सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि रविवार को आठ हजार कोविशील्ड के टीके मिल गए हैं, जबकि पूर्व में 21 हजार टीके मिले थे। शनिवार को जिले के 48 टीका केंद्रों में 5886 लोगों को टीके की पहली और दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
जिले में 20 हुए सक्रिय मामले
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना सक्रिय मामले 20 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि एक व्यक्ति को स्वस्थ हो जाने पर घर भेज दिया गया। इसके बाद कोरोना के सक्रिय मामले 20 हो गए हैं, जबकि कोरोना संक्रमण से 150 लोगों की मौत हो चुकी है।