फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Corona samples will also be taken in PsC.

कोरोना के सैंपल पीएससी में भी लिए जाएंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Corona samples will also be taken in PsC.
सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जिले में कोरोना के सैंपल लेने का काम ब्लाॅक स्तर पर भी शुरु हो गया है। पहले दिन मूनाकोट ब्लाॅक के बड़ालू पीएससी में छह लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
राज्य मेे तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए ब्लाॅक स्तर पर भी सैंपलिंग शुरु हो गयी है। ब्लाॅक में मेडिकल आफिसर इंचार्ज के माध्यम से जिस किसी व्यक्ति में कोरोना से मिलते लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर बेस अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन में भेजा जाएगा। मरीज में कोरोना के लक्षण पाॅजिटिव पाए जाने पर उसे बेस में ही आइसोलेट करते हुए दोबारा सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मूनाकोट ब्लाॅक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ालू में भी कोरोना के मिलते लक्षण पाए जाने वाले व्यक्ति के सैंपल लेने के लिए एक लैब टैक्नीशियन की नियुक्ति कर दी गई है। अस्पताल में पीपीई किट और सैंपल जाॅच का सामान पहॅुच चुका है। अस्पताल प्रभारी डाॅ. स्मृति बृजवाल ने बताया पीएससी के अंतर्गत आने वाले सभी अस्पतालों में कोरोना के लक्षण पाए जाने व्यक्ति के बड़ालू में बुधवार और शनिवार को सैंपल लिए जाएंगे। शनिवार को अस्पताल में लैब टैक्नीशियन कमलेश सामंत और शिवम भट्ट ने छह लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
--::: "जिले के सभी ब्लाॅक में एमओआईसी, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने वाले रोगियों के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपलों की बेस अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन में जांच होगी। जांच रिपोर्ट केे आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।" -डाॅ. ऊषा गुंज्याल, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed