फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   corona Infection strikes, negligence still persists

संक्रमण कर रहा प्रहार, लापरवाही फिर भी बरकरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona Infection strikes, negligence still persists
पिथौरागढ़ बाजार में कोरोना संक्रमण के बीच उमड़ी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। सीमांत जिलों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पिथौरागढ़ में 82 और चंपावत जिले में 46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। पिथौरागढ़ में लोगों की लापरवाही के चलते संक्रमितों के सक्रिय मामले 112 हो गए हैं। एक गर्भवती महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक ही दिन में सेना के जवानों, बैंक कर्मी समेत 100 से अधिक लोगों के संक्रमित होना चिंता का विषय है। लोगों को अधिक सचेत होने के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अत्यंत आवश्यकता है।
विज्ञापन

लोहाघाट एसडीएच के एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि लोहाघाट में शनिवार को एसएसबी के आठ जवान कोरोना संक्रमित पाए गए। एंटीजन टेस्ट में संक्रमित आए सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। इससे पहले भी एसएसबी के दो जवान कोरोना संक्रमित आ चुके हैं। सभी संक्रमित लोगों के आरटीपीसीआर नमूने भी लिए गए हैं। इसी के साथ जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 हो गई है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को हल्द्वानी से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पिथौरागढ़ जिले के 82 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें छह लोग एंटीजन और 76 लोग आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिले हैं। गंगोलीहाट की एक 22वर्षीय गर्भवती महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया है, वो महिला अस्पताल में भर्ती थी। एक ही दिन में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित आने से स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट गए हैं। सभी को ट्रेस कर उन्हें आइसोलेट करना उनके लिए चुनौती बन गई है। कई ऐसे लोग हैं जिनके सैंपल पिथौरागढ़ में लिए गए हैं। वो यहां रुके या नहीं इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है। जिनके घर में अलग से व्यवस्थाएं नहीं हैं, उनको अस्पताल में भर्ती करने का कार्य किया जा रहा है। जांच में पिथौरागढ़ नगर में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। बेड़ीनाग, मुनस्यारी समेत अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीकों के बगैर नहीं मिलेगा जिले में प्रवेश
चंपावत। कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अब जिले में सख्ताई बढ़ा दी गई है। दोनों टीके लगने के बाद ही जिले में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। ऐसा नहीं होने पर कोरोना की जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। यात्रा के अलावा सार्वजनिक स्थलों में मास्क के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन जरूरी होगा। इधर एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नही करने वाले 59 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
संक्रमण बढ़ रहा लेकिन कम नहीं हो रही लापरवाही
चंपावत/टनकपुर/लोहाघाट। कोरोना संक्रमण के मामले बढने के बावजूद लापरवाही कम नहीं हो रही है। टनकपुर में खनन के कांटे में रॉयल्टी जमा कराने के लिए भीड़ उमड़ी। इनमें से ज्यादार लोगों ने न सामाजिक दूरी का पालन किया और नहीं मुंह में मास्क लगाया। इसी तरह लोहाघाट बाजार में भी मास्क की अनदेखी आम है। इधर नेपाल सीमा से लगे टनकपुर में स्वास्थ्य विभाग ने बैराज के पास 100 से अधिक लोगों के परीक्षण किए।

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की नियमित निगरानी हो
पिथौरागढ़। डीएम ने जिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोविड वार्ड, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन प्लांट, बाल रोग वार्ड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिए। डीएम ने होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की नियमित निगरानी करने के साथ ही कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों को पौष्टिक भोजन देने की बात कही। शनिवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पताल में जीवन रक्षक दवाईयां, पीपीई किट, मास्क, सैनेटाइजर, ऑक्सीजन आपूर्ति और वेंटीलेटर पर्याप्त मात्रा रखे जाएं। किसी भी सामग्री की कमी होने पर समय से उसे खरीदा जाए। उन्होंने कोविड उपचार के लिए सभी उपकरणों को सक्रिय रखने के साथ ही चिकित्सा टीमों को जरूरी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कोविड वार्ड में साफ-सफाई और मरीजों को पौष्टिक भोजन की व्यवस्था के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, एसीएमओ डॉ. हेमंत मर्तोलिया, पीएमएस डॉ. केसी भट्ट आदि उपस्थित थे। इस दौरान डीएम ने हीरो ग्रुप और जिला पंचायत में कार्यरत अभियंता निर्मल उप्रेती की ओर से अस्पताल को दान की गई एंबुलेंस का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed