फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Construction work on NH-9 halted vehicular movement for half an hour

Pithoragarh News: एनएच-9 पर निर्माण कार्य के चलते आधे घंटे थमी वाहनों की रफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Construction work on NH-9 halted vehicular movement for half an hour
चंपावत। नगर कोतवाली के पास रविवार दोपहर एनएच-9 पर पाइपलाइन बिछाने और सड़क पर पैच भरने का काम चलने के कारण करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक लगे इस जाम से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क पर अचानक यातायात थमने से छोटे वाहनों के साथ-साथ भारी मालवाहक वाहन भी फंस गए। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में बुरी तरह फंस गई जिसे निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। यात्री भावना कांडपाल ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं लेकिन काम के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट पुख्ता होना चाहिए ताकि आपातकालीन वाहनों और आम जनता को असुविधा न हो। संवाद
विज्ञापन

------

वर्जन :नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कलवर्ट मरम्मत और पैच निर्माण का कार्य चल रहा है। अधिकतर स्थानों पर सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों को एक-एक करके निकाला जा रहा है। जल्द ही सड़क मरम्मत का कार्य पूरा कर यातायात पूरी तरह सुचारु कर दिया जाएगा। - विभोर गुप्ता, ईई, एनएच खंड लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article