{"_id":"6978fd77d8a0fb02110d0d5a","slug":"construction-material-was-dumped-on-the-highway-causing-a-traffic-jam-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-137518-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हाईवे पर डाल दी निर्माण सामग्री, लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हाईवे पर डाल दी निर्माण सामग्री, लग गया जाम
Tue, 27 Jan 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर सहित अन्य सड़कों पर निर्माण सामग्री डालने से आवाजाही मुश्किल हो रही है और आए दिन जाम लग रहा है। ऐसा ही हुआ धारचूला हाईवे पर पंडा के पास। मकान की छत डालने के लिए हाईवे पर निर्माण सामग्री डाल दी गई। जब हाईवे पर ही निर्माण सामग्री डालने के साथ ही सीमेंट, रोढ़ी और बजरी मिलाने का काम शुरू हुआ तो यहां लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन और यात्री फंस गए। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवा कर आवाजाही शुरू कराई। हाईवे पर निर्माण सामग्री डालने पर संबंधित का 10 हजार रुपये का चालान किया गया।
धारचूला हाईवे पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। मंगलवार को पंडा के पास एक मकान के निर्माण के लिए हाईवे पर निर्माण सामग्री डाली गई। कुछ देर बाहर ही मिक्सर मशीन हाईवे पर खड़ी कर सीमेंट, रोढ़ी और बजरी मिलाने का काम शुरू हुआ। इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल मशीन और निर्माण सामग्री हटवाकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि हाईवे पर निर्माण सामग्री डालने वाले संबंधित भवन स्वामी का 10 हजार का चालान काटा गया है। नगर सहित आसपास की सड़कों पर भी बेखौफ निर्माण सामग्री डाली जा रही है जिससे जाम लगने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा बना है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि सड़कों पर निर्माण सामग्री डालने वालों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।