फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen protest against poor health services

लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against poor health services
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में लचर स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों और दवाइयों की कमी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल परिसर पर धरना दिया। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। मरीजों को उपचार के लिए रेफर किया जाता है। सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधा और दवाओं की कमी के कारण मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी और नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम सांस ले रही हैं। सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर और पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधा के मामले में भी फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में हिमांशु ओझा, योगेश नगरकोटी, हीरा सिंह बिष्ट, राजेंद्र कोहली, मनोज मेहता, रजत विश्वकर्मा, कार्तिक खर्कवाल, आशीष हावर्ड, चंचल बोरा, पुष्कर बिष्ट, अभिषेक बोरा, बाब कन्याल, शुभम बिष्ट, आनंद धामी, कमल भंडारी, तुला बिष्ट, संतोष गोस्वामी, जितेंद्र महर, रोहन सौन, रोहित कोहली, शिव सिंह, दीपक सौन, हर्षवर्द्धन वर्मा, नवीन पैरी, कैलाश जोशी, मनोज पांडेय,नगेंद्र महर, दिनेेश बिष्ट, महिपाल वल्दिया, विजय कुमार, ऋषभ कल्पासी मौजूद थे।

गणाईगंगोली में कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर एक दिन का सांकेतिक उपवास रखा। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेश डसीला, जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी, प्रधान भुवन बोरा, देवेंद्र मेहता, धीरज उपाध्याय, प्रकाश जोशी, आनंद बोरा, दीनदयाल उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed