फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen furious to not create certificate of landless

भूमिहीनों के प्रमाण पत्र न बनाने से भड़के कांग्रेसी

Fri, 22 Jun 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Fri, 22 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congressmen furious to not create certificate of landless
मुनस्यारी में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
 तहसील में भूमिहीन लोगों के प्रमाण पत्र नहीं बनाने से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए हैं। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नव नियुक्त तहसीलदार ललित मोहन तिवारी भूमिहीन लोगों के प्रमाण पत्र नहीं बनाने की बात कही जा रही है। लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। जबकि पीढ़ियों से यहां रह रहे लोगों को लगातार प्रमाण पत्र जारी होते रहे हैं। अब अचानक बीपीएल भूमिहीनों को प्रमाण पत्र न देना सीमांत की जनता के साथ सौतेला व्यवहार है। कहा कि प्रमाण पत्र न बनने से कई छात्र छात्राएं तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौटे।   प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के मनोहर टोलिया, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा, व्यापार संघ अध्यक्ष मुनस्यारी राजू पांगती, मदकोट व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सोरागी, योगेश फर्स्वाण, योगेश भाकुनी, दिवानी राम वर्मा, दुर्गा राम, शेर राम, एडवोकेट नाथूराम वर्मा, महामंत्री ब्लाक कांग्रेस तुला राम, प्रताप राम, भुवन धर्मशक्तू, बलवंत सिंह, हीरा राम, बलवंत सिंह, योगी दानू, हरीश मर्तोलिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों को प्रमाण पत्र देना होगा  
मुनस्यारी। प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में एसडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। भाजपा की ओर से महामंत्री मनोहर दरियाल मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से 15 वर्षों से मुनस्यारी में निवास करने का लिखित प्रमाण पत्र लाएंगे। इसके आधार पर तहसील से प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed