फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen flutter with power cuts and cutting of connections

बिजली कटौती और कनेक्शन काटने से कांग्रेसी भड़के

Wed, 07 Mar 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Congressmen flutter with power cuts and cutting of connections
पिथौरागढ़ में बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग के ईई का घेराव करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षा के दौरान बिजली कटौती होने से कांग्रेसी भड़क गए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल का घेराव किया और ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती नहीं करने की मांग की।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में विभाग के दफ्तर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती का विरोध करते हुए ईई का घेराव किया। कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती से विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान आ रहा है। उन्होंने कहा विभाग इन दिनों बिल जमा नहीं करने को लेकर लोगों के कनेक्शन काट रहा है, परीक्षाओं के दौरान एक महीने के लिए इस अभियान को स्थगित करना चाहिए। कनेक्शन कटने से बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई में बाधा पहुंच रही है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता ललित पाल ने कहा कि मार्च के महीने में बिजली कटौती पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने झूणी मलान क्षेत्र में पोलों की कमी का मामला उठाया। कहा कि पोलों की कमी के कारण क्षेत्र में कई लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में बिजली के पोल लगाने की मांग की। घेराव करने वालों में चंद्रशेखर महर, गोपाल सती, संतोष गोस्वामी, जगदीश बिष्ट, कोमल शाही, रहीम कुरैशी, रोहन सौन, हीरा सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed