फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen demonstrated against the central government

Pithoragarh News: कांग्रेसियों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against the central government
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/बेड़ीनाग। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले भर में एसबीआई के पास सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने गौतम अदाणी की संपत्ति से बैंकिंग का घाटा पूरा करने और अदाणी के पासपोर्ट को जब्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सोमवार को जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में सिमलगैर स्थित एसबीआई के पास एकत्र हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कुंवर सिंह बोरा, चंचल बोरा आदि मौजूद थे। गंगोलीहाट एसबीआई के पास कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गौतम अदाणी जैसे पूंजीपतियों को संरक्षण दे रही है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र महरा, नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोहरा, मोहन सिंह बोहरा, मनोज महरा, निखिल साह, यूथ विधानसभा अध्यक्ष मोहित साह, राम सिंह महरा, किशोर कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड़ीनाग में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद नगर अध्यक्ष अमित पाठक के नेतृत्व में लोनिवि विश्राम गृह से शहीद चौक तक रैली निकाली। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, हयात सिंह बाफिला, गोपाल सिंह, सभासद बलवंत धनिक, मदन राम, हयाद सिंह बाफिला, मनोज साहनी, कैलाश चन्याल, राज कुमार शाह आदि मौजूद थे।

एनएसयूूआई ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
पिथौरागढ़। एनएसयूआई ने सोमवार को जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मोदी सरकार एसबीआई, एलआईसी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अपने उद्योगपति मित्र अदाणी समूह में जबरन निवेश करवा रही है। कार्यकर्ता मयंक ने कहा कि मध्यम वर्ग के परिवारों की पूंजी से निवेश हुआ है। यह मध्यम वर्ग के परिवारों के साथ अन्याय है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में अभिनव, राकेश, मोहित, सौरभ, विशाल, नितिन, तनुज शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed