फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen demonstrate for the appointment of doctors

डीडीहाट में डॉक्टरों की तैनाती को लेकर कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrate for the appointment of doctors
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर कैंडिल जलाकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित चुफाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में महिला चिकित्सक, बाल रोग चिकित्सक, एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति सहित ब्लड बैंक की स्थापना करने की मांग उठाई। कहा कि चिकित्सकों की कमी के कारण यह अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला विशेषज्ञ नहीं होने से प्रसव के लिए भी गर्भवती महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। मोमबत्ती जलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, कैलाश खोलिया, मोहन चंद्र, राजू, कल्याण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed