फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen burn effigies of BJP MPs and MLAs

कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद और विधायकों का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burn effigies of BJP MPs and MLAs
पिथौरागढ़ सिल्थाम में कांग्रेस ने सांसद, विधायकों का पुतला फूंका। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सांसद अजय टम्टा सहित भाजपा विधायकों का पुतला फूंका। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सिल्थाम चौराहे पर सांसद और विधायकों का पुतला फूंकते हुए कहा कि हंस फाउंडेशन की ओर से दो करोड़ की लागत का आईसीयू बनाया गया था। आज तक डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के अभाव में इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। पिथौरागढ़ के अस्पताल केवल रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

महामंत्री कुंडल महर ने कहा कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो अब जिले भर में कांग्रेस विधायकों के आवास घेरेगी। पुतला फूंकने वालों में त्रिलोक सिंह बिष्ट, पीसीसी दीपक लुंठी, योगेश नगरकोटी, जावेद खान, शंकर खड़ायत, खीमराज जोशी, दिनेश बिष्ट, अभिषेक बोरा, कैलाश जोशी, रजत विश्वकर्मा, रहीम कुरैशी, शाहबाज खान, कार्तिक खर्कवाल, प्रदीप महर, बॉब कन्याल, मोहन चौधरी, सुल्तान भंडारी, पवन शर्मा, लवि दिगारी, दीपक पवांर, ऋषेंद्र महर, धीरज जोशी, गजेंद्र मेहता, कुनाल खोलिया, दीपक बिष्ट, दिनेश बिष्ट, मान सिंह माहरा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed