फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers demonstrated

दलित महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated
पिथौरागढ़। देश भर हो रहे दलित महिलाओं के साथ अत्याचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद देश भर में महिलाओं के साथ बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता नरेंद्र कोहली और हिमांशु ओझा ने कहा कि भाजपा की सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। देश में बेरोजगारी और मंहगाई भी चरम पर है। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता कुंडल महर ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता खीमराज जोशी, भूरे मियां अंसारी, शुभम बिष्ट, कार्तिक खर्कवाल, कोमल शाही, शिवम पंत, रोहन सौन, नवीन ऐरी, राजेश शर्मा, दिनेश बिष्ट, मनोज खड़ायत, विजय कुमार, बॉब कन्याल, जैक धामी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed