फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers burned an effigy of Prime Minister Modi

Pithoragarh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

Sat, 17 Oct 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burned an effigy of Prime Minister Modi
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस ने शनिवार को दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर हुआ। कांग्रेस ने दुष्यंत कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष पंत ने अंकिता भंडारी प्रकरण में दुष्यंत कुमार का नाम संदिग्ध बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे लोगों को बड़े पदों पर नियुक्त कर जनता का अपमान कर रही है। पंत ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब मंत्री अपनी जान को खतरा बता रहे हैं तो आम आदमी की सुरक्षा पर सवाल है। कांग्रेस ने दुष्यंत कुमार की नियुक्ति के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की। यहां जान चंद्र गुड्डू, राम सिंह, संजय बोहरा, मनीष बिष्ट, किशोर कुमार, बृजेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed