फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress will win all five Lok Sabha seats: Mahara

Pithoragarh News: लोकसभा की पांचों सीटें जीतेगी कांग्रेसः माहरा

Fri, 15 Dec 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress will win all five Lok Sabha seats: Mahara
पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी पांच सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला स्तरीय सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगर में रैली निकाली गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अब भाजपा के अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा से 10 वर्षों का जवाब मांगने का समय आ गया है। उनका कार्यकाल शून्य रहा है। उत्तराखंड में भाजपा के शासनकाल में युवा, महिला, बेरोजगारों की आवाज को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि पिछले दिनों तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती जरूर है, लेकिन भाजपा का मत प्रतिशत काफी गिरा है। आज पूरे देश में लोकतंत्र खतरे में है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता को खत्म को किया जा रहा है। देश भर से 19 लाख ईवीएम मशीनें गायब हैं, लेकिन बोलने वाला कोई नहीं है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने भी भाजपा पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की चीजों को महंगा किया जा रहा है। पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर, धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल है। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत और चंचल बोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, रेवती जोशी, डीडीहाट जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, मनोज ओझा, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र लुंठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, भुवन पांडे, दीपक लुंठी, खजान गुड्डू, प्रदीप पाल, पिथौरागढ़ प्रभारी भगीरथ भट्ट, युकां राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, शमशेर महर, राम सिंह, पूर्व प्रमुख प्रशांत भंडारी, नेत्र सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------
यशपाल आर्य बोले, नैनीताल सीट से करेंगे दावेदारी
पिथौरागढ़। नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। उनसे पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से कई प्रतिभाशाली और अनुभवी उम्मीदवार हैं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह नैनीताल से लोकसभा चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में नैनीताल सीट से उनकी दावेदारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed