फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress state president Karan Mahara reached Pithoragarh and held a press conference

Pithoragarh News: करन माहरा ने सरकार को घेरा, कहा- भाजपा को अपने नेताओं को अपराध न करने की देनी चाहिए ट्रेनिंग

Mon, 14 Oct 2024 07:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Oct 2024 07:06 PM IST
सार

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने पिथौरागढ़ पहुंचकर एक होटल में पत्रकार वार्ता कर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

विज्ञापन
Congress state president Karan Mahara reached Pithoragarh and held a press conference
पिथौरागढ़ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा के नेता अपराधी बनकर सामने आ रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में भाजपा नेता शामिल हैं। पेपर लीक और भर्ती घोटलों में भी भाजपा के नेता ही अपराधी हैं। ऐसे में भाजपा को अपने नेताओं को अपराध न करने की ट्रेनिंग देनी चाहिए। मौजूदा सरकार अपने हक के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज दबा रही है। सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने वालों पर लाठी चलाई जा रही है। कांग्रेस ने सीमांत के लोगों की समस्याओं के प्रति सरकार को आगाह करने के लिए किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के लिए गुंजी चुना है।

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने पिथौरागढ़ पहुंचकर एक होटल में पत्रकार वार्ता कर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। किसानों की आय दोगुनी करने के दावे करने वाली भाजपा के शासन में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के राज में बेटियां और महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि मित्र राष्ट्रों के साथ संवादहीनता के चलते मौजूदा सरकार में रिश्ते खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत जिला भी इसकी चपेट में है। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश और कैलाश दर्शन यात्रा के लिए बाहरी लोगों को लिपुलेख तक जाने की आसानी से अनुमति दी जा रही है। ऐसे में स्थानीय पोर्टर, टूर ऑपरेटर सहित अन्य पर्यटन कारोबारियों का रोजगार संकट में है। कांग्रेस इस मामले के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले गुंजी में धरना-प्रदर्शन कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, पूर्व विधायक रंजीत रावत, विधायक मयूख महर, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, मनोज ओझा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। 

विज्ञापन

भाजपा की लूट में शामिल होंगे स्मार्ट मीटर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाना भाजपा सरकार का यहां की जनता को लूटने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि ऐसी लूट का नतीजा है कि भाजपा के नेता आय से अधिक संपत्ति में घिरे हैं। हैरानी है कि सरकार अपने नेताओं को बचाने के लिए उनके खिलाफ जांच के आदेश देने से बच रही है। कहा कि स्मार्ट मीटर में हर दिन कम से कम 100 रुपये अधिक खर्च होंगे। आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ में जीतेगी कांग्रेस
करना माहरा ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में निश्चित ही कांग्रेस की जीत होगी। भाजपा को पहले ही हार का डर हो गया था। यही कारण है कि उसने उपचुनाव में भी पांच कैबिनेट मंत्रियों की ड्यूटी केदारनाथ में लगा दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की जनता को बताना चाहिए कि ढाई साल के कार्यकाल में कितनी घोषणाएं हुईं और कितनी पूरी हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed