फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress performance in Jal Sansthan office

पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेयजल किल्लत को लेकर जल संस्थान कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congress performance in Jal Sansthan office
पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर में हो रही पेयजल किल्लत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय में सरकार और विभाग के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। बारिश के बाद भी नगर में पेयजल किल्लत होने लग गई है। नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि आठ दिन से लोग पेयजल के लिए दर-दर जाने को मजबूर हैं। सिनेमालाइन, जगदंबा कॉलोनी, सेरा, रई, जाखनी सहित कई हिस्सों में लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं। उन्होंने कहा पूर्व विधायक मयूख महर के कार्यकाल में 80 करोड़ की लागत से आंवलाघाट पेयजल योजना बनाई इसके बाद भी लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि नगर के लिए 5 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने वाली घाट पेयजल योजना से पानी नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर खीमराज जोशी, हीरा बिष्ट, हिमांशु ओझा, प्रेमा सौन, भागीरथी सौन, गीता ठाकुर, नर्मदा सौन, जगत सिंह चुफाल, रोहित कुमार, राहुल भट्ट, मनोज कुमार, रजत विश्वकर्मा, त्रिलोक बिष्ट, कुंडल महर, गजेंद्र मेहता, भुवन जोशी, ऋषभ कल्पासी, शुभम कापड़ी, प्रेमा सौन, भागीरथी सौन, नर्मदा सौन, गीता ठाकुर, शांति, मीना, चंपा, गोविंद बल्लभ, खड़क सिंह, जगत सिंह, रोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed