Uttarakhand: पिथौरागढ़ निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, भाजपा पर जमकर साधा निशाना; बनाई नई रणनीति
पिथौरागढ़ निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहुंचे जिला प्रभारी भागीरथ भट्ट ने कार्यकर्ताओं की बातचीत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहुंचे जिला प्रभारी भागीरथ भट्ट ने कार्यकर्ताओं की बातचीत की। इस दौरान विधायक मयूख महर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हम पूरी तरह से निकाय चुनाव के लिए तैयार हैं। कांग्रेस इन चुनावों में जीत दर्ज करेंगी। पिथौरागढ़ नगर पालिका सीट के लिए 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की।
ये पढ़ें- भगतदा का जनमत संग्रह विरोध: सीएम धामी को लिखा पत्र, कहा- संसद-विधानसभा तय करते हैं कौन संस्था...विभाग कहां रहे
बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान जिला प्रभारी भगीरथ भट्ट ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले की सभी नगर निकायों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता में उत्साह है और पार्टी चुनाव को लेकर गंभीर है। पिछले पांच साल से पिथौरागढ़ नगर पालिका की सीट भाजपा के पास रही है। उनके अध्यक्ष ने कोई भी विकास कार्य नहीं किए हैं। जिस कारण आमजन में भाजपा को लेकर रोष है। इस दौरान कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले 18 दावेदारों ने अपना बायोडाटा जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष को सौंपा। जिसमें सीट के किसी भी वर्ग में होने पर मांगे गए आवेदन के अनुसार दावेदारों ने अपना आवेदन किया है।
भट्ट ने कहा कि जैसे ही राज्य में आरक्षण की स्थिति साफ होगी। कांग्रेस दावेदारों कि लिस्ट के अनुसार जिताऊ और कांग्रेस समर्पित व्यक्ति को टिकट देगी। इस दौरान विधायक मयूख महर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव को लेकर सतर्क होकर कार्य करने को कहा। दावेदारी करने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर उनकी पत्नी मोनिका महर, अनिल माहरा, राम सिंह, महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, अनिल जोशी, पवन मेहरा, प्रदीप सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं शामिल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.