फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress crushed the constitution hundreds of times while in power: Joshi

सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने सैकड़ों बार संविधान काे कुचला : जोशी

Tue, 29 Apr 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress crushed the constitution hundreds of times while in power: Joshi
पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी। संवाद - फोटो : Samvad
पिथौरागढ़। जब भी कांग्रेस की सरकार रही संविधान काे कुचलकर रख दिया गया। कांग्रेस ने संविधान का उपयोग अपनी आइडियोलॉजी और गांधी परिवार के लिए किया। भाजपा संविधान की रक्षक है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाओ के नाम पर रैली करने जा रही है जबकि कांग्रेस ने हमेशा संविधान को कुचलने का काम किया है। कांग्रेस के शासनकाल में जब आपातकाल लगाया तक नागरिकों के अधिकारों का हनन कर उन्हें जेल में ठूंसा गया। एक महिला ने जब 120 रुपये गुजारा भत्ता मांगा तो कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ही बदल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं जब सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने संविधान को कुचला है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को लगता है कि गांधी परिवार पर शिकंजा कस रहा है तो संविधान बचाने की बात कही जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह संविधान बचाओ नहीं बल्कि गांधी परिवार बचाओ यात्रा है। वहां दायित्वधारी गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, उपाध्यक्ष इंदर लुंठी, रघुवीर सिंह आदि कार्यकर्ता थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान की चिंता छोड़ अपनी चिंता करे कांग्रेस : शर्मा
चंपावत। यहां भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता हुई। इसमें प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी विकास शर्मा ने कांग्रेस की देहरादून में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा वर्ष 1951 में संविधान का पहला संशोधन कांग्रेस के ही शासन में हुआ। इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल भी लगाया था।

वर्ष 2013 में वक्फ अधिनियम में संशोधन कर वक्फ बोर्डों को संपत्ति हड़पने के असीमित अधिकार दिए लेकिन अब कांग्रेस संविधान बचाव रैली कर सिर्फ नाटक कर रही है। वहां पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी, सह मीडिया प्रभारी सूरज प्रहरी, शंकर पांडेय, हरीश पांडेय, दलीप सिंह, सतीश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed