{"_id":"5f25a32f8ebc3e63b13ac4d2","slug":"congress-burnt-effigy-of-state-government-pithoragarh-news-hld3918317177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला फूंका
आपदा प्रभावित क्षेत्रों को राहत पैकेज न देने से नाराज
कहा, सीमांत के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे सीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की अनदेखी को लेकर राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सीमांत के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। महर ने कहा कि धारचूला विधानसभा के मुनस्यारी ब्लॉक में 19 और 27 जुलाई को भारी आपदा आई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। कई लोग लापता हैं और कई बेघर हो गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री ने आपदा क्षेत्र में आने की जहमत नहीं उठाई। न तो कोई राहत पैकेज दिया है। ये सीमांत के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि पिथौरागढ़ जिला सुरक्षा की दृष्टि से भी अतिसंवेदनशील है। जो तीन देशों की सीमा से जुड़ा है। पर सरकार इस जिले और यहां के लोगों की उपेक्षा कर रही है, जबकि सरकार द्वारा यहां पर एक विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए। युवा कांग्रेस महासचिव प्रकाश देवली ने कहा कि सीएम यहां आकर आपदा प्रभावितों से मिलें और राहत पैकेज की घोषणा करें। इस दौरान खीमराज जोशी, हिमांशु ओझा, राहुल लुंठी, कुंडल महर, हीरा बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, लक्ष्मण कुमार, शुभम सिंह, दीपक तिवारी, शंकर खड़ायत, मनोज मेहता, कार्तिक खर्कवाल, मनोज कुमार, योगेश नगरकोटी, गजेंद्र मेहता, जावेद खान, भुवन जोशी, जगदीश धामी, बॉब कन्याल आदि रहे।
----------
फोटो विवरण-1 पीटीएच 2पी-
पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने आपदा प्रभावितों की अनदेखी को लेकर सरकार का पुतला फूंका।
...........
एनएसयूआई ने यूजीसी, उच्च शिक्षामंत्री का पुतला फूंका
कहा, अल्मोड़ा में विश्वविद्यालय खोलकर सीमांत का उड़ाया मजाक
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। एनएसयूआई ने मांगों को लेकर यूजीसी और उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होेंने कहा कि अल्मोड़ा में विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है, जबकि सीमांत के लोग लंबे समय से पिथौरागढ़ में विश्वविद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एपटेक तिराहे पर एकत्र होकर यूजीसी और उच्च शिक्षामंत्री के के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन करने वालों में जिला मीडिया प्रभारी शिवम पंत, विधानसभा महासचिव नितिन उप्रेती, जिला सचिव शुभम कापड़ी, जिला उपाध्यक्ष रोहित बोनाल, विधानसभा उपाध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ कोहली, लक्की कोहली, स्वेतांक चंद्र, लवेरा कल्पासी, कपिल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
फोटो विवरण- 1पीटीएच07 पी-
पिथौरागढ़ में एनएसयूआई ने यूजीसी और उच्च शिक्षामंत्री का पुतला फूंका।