फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress burnt effigies of PM and central government in protest against rising inflation

कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में फूंका पीएम और केंद्र सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt effigies of PM and central government in protest against rising inflation
पिथौरागढ़ सिल्थाम में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतला दहन करते कांग्रेस कार्य? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी त्रस्त हैं। बावजूद इसके सरकार महंगाई कम करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। उन्होंने यहां केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि देश में बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है की युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर और कांग्रेस उपाध्यक्ष हिमांशु ओझा ने कहा कि बेरोजगारी के साथ-साथ देश में महंगाई का आलम से लोग परेशान हैं। खाद्य तेल , डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, फल ,सब्जी, राशन सभी के दाम आसमान पहुंच गए हैं। उन्होंने जल्द महंगाई कम नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पवन माहरा, खीमराज जोशी, मदन भट्ट, पवन पाटनी, सुभाष पुनेड़ा, भूरे मिया, जावेद खान ,दिनेश बिष्ट,भगवान सिंह,ऋषभ कल्पासी, शुभम बिष्ट, दीपक तिवारी, बॉब कन्याल, मनोज प्रधान, मनोज मेहता, यूसुफ,राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने दिया धरना
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। शनिवार को यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा भारत के आजाद होने के बाद पहली बार महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी चरम पर है। दलित, शोषित किसान, पिछड़े वर्गों की बात ना सुनकर प्रधानमंत्री अपने मन की बात करते हैं। इस विशेष उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री को एक विशेष अवार्ड से नवाजा जाना चाहिए। जिससे इतिहास में उनको हमेशा याद किया जा सके। उन्होंने ने कहा उत्तराखंड में भाजपा सरकार अपने ही संगठन के लोगों को तीलू रौतेली जैसे पुरस्कार से सम्मानित कर रही है। धरना प्रदर्शन में राहुल धामी, शिवम पंत, अज्जू कुरैशी, अंकित, हिमांशु, आशीष, विवेक पंत, अमित पाठक समेत कई शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो विवरण-07पीटीएच11 पी-पिथौरागढ़ सिल्थाम में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed