फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress burns effigy of Haridwar MLA Suresh Rathore in Didihat

डीडीहाट में कांग्रेस ने जलाया हरिद्वार विधायक सुरेश राठौर का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congress burns effigy of Haridwar MLA Suresh Rathore in Didihat
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। दुष्कर्म के आरोप में फंसे ज्वालापुर हरिद्वार के विधायक सुरेश राठौर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता ही महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं जो निंदनीय है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में डीडीहाट में एकत्र हुए। उन्होंने विधायक राठौर का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार पीड़ितों की सुनने के बजाए आरोपियों का बचाव कर रही है। पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप पाल ने कहा कि भाजपा नेतृत्व मुख्यमंत्री बदलने में व्यस्त हैं। पार्टी के विधायकों पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आरोपियों पर उचित कारवाई नहीं होने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन कर जनता को भाजपा की कथनी व करनी बताएगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव ललित चुफाल, जिला महामंत्री बंशीधर भट्ट, नगर अध्यक्ष गिरधर बोरा, यूथ सचिव हिमांशु चुफाल, आनंद ओझा, पूरन देऊपा, कुंदन बोरा, खीम सिंह चौहान, रमेश कोहली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed