{"_id":"5a8daa554f1c1b2d068b7ec6","slug":"conflict-committee-blows-the-effigy-of-arto-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष समिति ने एआरटीओ, प्रशासन का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष समिति ने एआरटीओ, प्रशासन का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एआरटीओ और जिला प्रशासन का पुतला फूंकते संघर्ष समिति के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और जिला प्रशासन का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि स्कूल बसों का संचालन नियमों को ताख पर रखकर किया जा रहा है, इस पर किसी का अंकुश नहीं हैं।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष दीपक तिवारी दीनू के नेतृत्व में गांधीचौक पहुंचे लोगों ने एआरटीओ और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तिवारी ने कहा कि स्कूली बसों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जाते हैं। शव यात्रा और बारात में भी स्कूल की बसें चलती हैं। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद भी स्कूल बसों में सीसीटीवी नहीं लगाए जा रहे हैं। बाल अधिकार आयोग के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा और परिवहन कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
समिति के संयोजक विक्रांत पुनेड़ा ने कहा कि संघर्ष समिति पिछले चार साल से इस मामले को उठा रही है, लेकिन परिवहन महकमा नियमों को ताख पर रखकर संचालित हो रहीं स्कूल बसों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। तपन रावत ने कहा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, इसके लिए सभी अभिभावकों को आवाज उठानी होगी। पुतला दहन में प्रवक्ता दीपक मेहता, नगर महासचिव मुकेश जोशी, राहुल लुंठी, आशीष सुर्काली, मुकेश मेहता, गुलशन मेहता, दिव्याश चौहान, गौरव धामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन