फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Concrete initiatives regarding employment are essential to curb migration: Rajashekhar Joshi

पलायन रोकने के लिए रोजगार में ठोस पहल जरूरी : राजशेखर जोशी

Sat, 18 Jul 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Concrete initiatives regarding employment are essential to curb migration: Rajashekhar Joshi
लोहाघाट (चंपावत)। नीति आयोग और सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में ठोस पहल की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि राजनीति में उनका उद्देश्य प्रदेश का समग्र विकास करना है और इसके लिए राजनीतिक दृष्टि आवश्यक है।
विज्ञापन


जोशी ने राज्य की तीन बड़ी समस्याओं ग्लेशियर पिघलना, पानी के स्रोत सूखना और जंगल कम होने का जिक्र किया। उन्होंने वनाग्नि व जीवन यापन की चुनौतियों को भी रेखांकित किया। पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या 15 लाख से घटकर नौ लाख से नीचे आ गई है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर स्थिति पर चिंता जताई। जोशी ने गुणवत्ता आधारित शिक्षा और योजनाबद्ध तरीके से अस्पताल खोलने की वकालत की। उन्होंने चंपावत के खेतीखान और पाटी के सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारने पर भी जोर दिया। इस मौके पर अमित जुकरिया, अमित साह, ओंकार धौनी, विवेक ओली, बीडी ओली, नरेंद्र महरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed