{"_id":"47a633082c2cdf222f1c5166f0bf91b7","slug":"completion-of-specialized-training-in-athletics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स के विशेष प्रशिक्षण का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स के विशेष प्रशिक्षण का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खेल कार्यालय की ओर से ट्राइबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जनजाति के जूनियर बालक वर्ग के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। एथलेटिक्स प्रशिक्षण में अनुसूचित जनजाति के 42 बालकों ने हिस्सा लिया। इनमें धारचूला और मुनस्यारी के खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
समापन से पूर्व धारचूला और मुनस्यारी के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। जिसमें मुनस्यारी की टीम ने धारचूला को 1-0 से पराजित किया। जिला अर्थ संख्या अधिकारी जीवन चंद्र जोशी ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। समापन मौके पर शमशेर सिंह सौन, मनोज पुनेठा, यतीश ओझा, कैलाश लसपाल, जगत सिंह महरा, मंगल सिंह बुदियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, चंद्रभानु जोशी, संदीप कुमार, मनोज कुंवर, दिनेश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन