{"_id":"68af3f957334c77fb1085658","slug":"compensation-sought-for-a-house-in-danger-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-131802-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खतरे की जद में आए मकान के लिए मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खतरे की जद में आए मकान के लिए मांगा मुआवजा
Wed, 27 Aug 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
मलान कानाधार में एचआर चंदेल के आंगन में आई दरार। स्रोत: स्वयं
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। मलान कानाधार के समाजसेवी एचआर चंदेल ने 15 अगस्त को बारिश से खतरे की जद में आए मकान, आंगन सहित खेतों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है। एचआर चंदेल ने जिलाधिकारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल को आपदा नुकसान को संज्ञान में लेने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। बताया कि उन्होंने बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी सूचना आपदा कंट्रोल रूप, सीएम हैल्पलाइन नंबर सहित अन्य विभागों को दे दी है। आपदा मद से उचित मुआवजा और सुरक्षा दीवार नहीं लगाने पर उन्होंने अनशन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन