पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के आपदा प्रभावित मुआवजा देने की मांग को लेकर 110 किमी दूरी डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा के बाद उनके पास रहने के लिए घर नहीं हैं और न ही खेती के लिए जमीन बची है। ऐसे में आपदा प्रभावितों को राहत शिविरों से जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे आपदा प्रभावितों ने कहा कि आपदा ने उनसे सब कुछ छीन लिया है। 28 जुलाई को आई आपदा में गांव के 26 परिवार प्रभावित हुए थे, जिनके आवास पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। प्रभावित परिवार जीआईसी बरम में रह रहे थे। यहां प्रशासन से उनके खाने-पीने व्यवस्था को समाप्त कर तीन दिन के भीतर स्कूल खाली करने के आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने डीएम से आपदा प्रभावितों को राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। गांव में पेयजल लाइनें ध्वस्त पड़ी हैं। इस मौके पर पद्म सिंह, हयात सिंह, जितेंद्र सिंह, द्रोपदी देवी सहित कई आपदा प्रभावित मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने आपदा पीड़ितों को समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन दिया।