{"_id":"5876691b4f1c1bc156ba811e","slug":"communication-services-will-fast-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार सेवाओं के लिए दिल्ली में फिर अनशन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार सेवाओं के लिए दिल्ली में फिर अनशन करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के क्वीटी में जनसभा को संबोधित करते हरीश धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरीश धामी ने कहा कि धारचूला और मुनस्यारी के वंचित इलाकों को संचार सुविधा दिलाने के लिए वह फिर से दिल्ली में आमरण अनशन करेंगे। पिछले दिनों धामी ने दिल्ली के जंतर-मंतर में अनशन किया था। बुधवार को बांसबगड़, नाचनी, क्वीटी, तेजम में हुई जनसभाओं में धामी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव के समय अपने घोषणापत्र में जितने वादे किए थे, उन सभी को पूरा करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संचार से वंचित इलाकों में सुविधा देने के बजाए भाजपा के लोग झूठी बयानबाजी कर जनता को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सीमांत के सभी गांवों में संचार की सुविधा मिल गई है तो भाजपा के लोग बताएं कि वह इलाके कौन-कौन से हैं। सभाओं में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, नेत्र सिंह कुंवर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया, डूंगर सिंह दानू, दर्जा राज्यमंत्री कैलाश रावत, जिला पंचायत सदस्य दीपा धामी, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल आदि मौजूद थे। हरीश धामी इस बार भी धारचूला से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन