फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Commissioner teaches children of GIC

आयुक्त ने जीआईसी के बच्चों को पढ़ाया पाठ

Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Commissioner teaches children of GIC
गणाईगंगोली में बच्चों से जानकारी लेते कुमाऊं आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला शुक्रवार को एक शिक्षक की भूमिका में दिखे। आयुक्त बगैर किसी पूर्व सूचना के राजकीय इंटर कॉलेज गणाईगंगोली पहुंच गए। करीब एक घंटे तक उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के टिप्स दिए।

विज्ञापन


कुमाऊं आयुक्त रौतेला सुबह 11.40 बजे अधिकारियों के साथ विद्यालय पहुंचे। दोपहर 12.40 बजे तक विद्यालय में रहे कुमाऊं आयुक्त ने पीसीएस, आईएएस, एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। कहा कि घर में कम से कम पांच घंटे पढ़ाई होनी चाहिए। स्कूल में सिर्फ पांच घंटे ही पढ़ाई होती है। विद्यार्थियों के पास 19 घंटे का समय बचता है। इस बचे हुए समय का उपयोग करना चाहिए। इस दौरान आयुक्त के इंटर के एक छात्र से जीव विज्ञान चुनने का कारण पूछा तो वह स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाया।
विज्ञापन


कुमाऊं आयुक्त ने संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार को गणाईगंगोली इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। कहा कि काउंसलिंग में मुख्य विकास अधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी और जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कुमाऊं आयुक्त ने इंटर कॉलेज में इंटरनेट की सुविधा न होने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट को संबंधित विभाग से संपर्क कर विद्यालय को नेट सुविधा से जुड़वाने को कहा, जिससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिल पाएगी। कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों की भी काउंसलिंग कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भीम सिंह मेर, खंड शिक्षाधिकारी केके पंत, प्रभारी प्रधानाचार्य सीतला प्रसाद पांडेय, नरेंद्र बनकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा में कम खर्च पर आयुक्त नाराज
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला ने विकास खंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा में कम खर्च किए जाने पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों को लताड़ लगाई। आयुक्त ने ग्राम विकास अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षकों को गांव में बने पंचायत घरों में ही बैठकर विकास कार्यों को करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed