फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Colorful programs organized on Janmashtami festival in Gangolihat

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में जन्माष्टमी महोत्सव पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

Sat, 24 Aug 2024 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Colorful programs organized on Janmashtami festival in Gangolihat
गंगोलीहाट में जन्माष्टमी महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) । हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का उद्घाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की वीरांगना कलावती पंत ने किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

स्थानीय ब्यालपाटा मैदान में आयोजित महोत्सव के पहले दिन उषा ग्रुप, शीतल चान्याल, वीआर वन डांस ग्रुप, अंजलि रितिका ग्रुप, रागिनी बिष्ट, विवेक बाबरा आर्ट ग्रुप हल्द्वानी, बेबी प्रियंका ग्रुप ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की वीरांगना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष बबलू पांडे और पूर्व अध्यक्ष पीएल साह ने सभी से महोत्सव को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। संचालन नानू बिष्ट ने किया। शांति व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी दलबल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर महोत्सव समिति के मोहित साह, अप्पू साह, निखिल साह, गिरीश चंद्र पाठक, किरण पाठक, बसंती पांडे, श्यामा चरण उप्रेती समेत कई लोग मौजूद रहे। 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed