{"_id":"6543e028d665e69c43079d26","slug":"colorful-beginning-of-three-day-garkha-mahotsav-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-6492-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन दिवसीय गर्खा महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन दिवसीय गर्खा महोत्सव का रंगारंग आगाज
Thu, 02 Nov 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना विकासखंड के तीन दिवसीय गर्खा महोत्सव में मौजूद महिलांए। स्रोत: आयोजक
पिथौरागढ़। भव्य कलश यात्रा और छोलिया नृत्य के साथ तीन दिवसीय गर्खा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने स्व. मनमोहन सिंह कन्याल की प्रतिमा के पास दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। महर ने कहा कि गर्खा महोत्सव इस सीमांत क्षेत्र में सांस्कृतिक परंपराओं और लोक-संस्कृति के संवर्धन, युवाओं के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
महोत्सव समिति की अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख कनालीछीना सुनीता कन्याल और संयोजक महिमन सिंह कन्याल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान जीआईसी गर्खा और सिंगाली के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोविंद भंडारी और मनोहर कन्याल ने किया। इस मौके पर देवराज कन्याल, राजेंद्र बोरा, संतोष गोस्वामी, धीरेंद्र जिमिवाल, भरत धामी, उमेश भट्ट, हरिमोहन कन्याल, किशोर शाह, विक्रम बिष्ट, बलवंत रावल, भुवनेंद्र भंडारी, शेखर कफलिया, विरेंद्र कन्याल, गोपाल खोलिया, सुरेंद्र कन्याल, पुष्कर कन्याल, पवन कन्याल मौजूद रहे।