{"_id":"5f0af9328ebc3e636d3ac67b","slug":"collected-seven-hundred-bags-of-garbage-from-chandak-area-by-carrying-out-a-cleanliness-drive-pithoragarh-news-hld389409828","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई अभियान चलाकर चंडाक क्षेत्र से एकत्र किया सात सौ बैग कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई अभियान चलाकर चंडाक क्षेत्र से एकत्र किया सात सौ बैग कूड़ा
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के चंडाक में एकत्रित कूड़े के साथ मौजूद लोग । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर के चंडाक ट्रैकिंग रूट पर अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान चलाकर मार्निंग वॉक पर जाने वाले एक हजार से अधिक लोगों ने अलग-अलग डंपिग स्थानों से सात सौ बैग कूड़ा एकत्र किया।
पिथौरागढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल चंडाक को जाने वाले मार्ग में रविवार सुबह चार बजे से जिला अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ. एलएस बोरा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जेसी गड़कोटी के निर्देशन में स्वच्छता अभियान चला। अभियान में मार्निंग वॉक पर जाने वालों को डिस्पोजेबल बैग और ग्लब्ज दिए गए।
सभी लोगों ने गैस गोदाम, चंडाक मुख्य सड़क, पर्यावरण पार्क, वरदायनी मंदिर, ट्रैकिंग रूट सहित एक दर्जन स्थानों से चार पिकअप कूड़ा, शराब की खाली बोतलें एकत्र कीं। स्वच्छता अभियान में विधायक चंद्रा पंत, पुलिस अधीक्षक प्रीती प्रियदर्शनी, सीओ राजन सिंह रौतेला, पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसपी ने पुलिस को चंडाक क्षेत्र में शाम के समय नियमित गश्त करने और कूड़ा करने वालों का चालान करने के निर्देश दिए। अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, सभासद किशन खड़ायत, नगरपालिका ईओ मनोज दास आदि मौजूद रहे।