फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cold. returned. due. snowfall. high. peaks. Pithoragarh.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हिमपात से लौटी ठंड

Thu, 20 Feb 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cold. returned. due. snowfall. high. peaks. Pithoragarh.
पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी। सीमांत जिले में मौसम ने करवट बदली है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, इससे फिर ठंड बढ़ गई है। दूसरे ही दिन तापमान छह डिग्री लुढ़क गया और पूरे जिले में ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से घने बादल छाए रहे। धूप के दर्शन नहीं हुए इससे ठंड का असर बढ़ गया। कुछ देर बाद ही धारचूला के दारमा और ब्यास घाटी के साथ ही मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, छिपलाकेदार सहित अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन

दारमा घाटी में छह तो पंचाचूली, हंसलिंग में एक इंच हिमपात हुआ। इससे तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट आई।
बीते बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री था। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने से पूरे जिले में लोगों को हीटर, ब्लोवर और अंगीठी का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को नहीं मिला मौसम का साथ
जाड़ों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान पहुंचने लगा है। जिले में 20,000 हेक्टेयर में बोई गई रबी की फसल नमी कम होने से सूखने की कगार पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को किसानों को बारिश की उम्मीद थी लेकिन इन्हें मौसम का साथ नहीं मिला। पूरे दिन काश्तकार बारिश का इंतजार करते रहे लेकिन इन्हें निराश होना पड़ा। इससे उनके के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहराने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed