{"_id":"d64712fad7e6f80877ddd23a30abf1ef","slug":"cm-will-be-the-first-time-bedhinag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज पहली बार आएंगे बेड़ीनाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज पहली बार आएंगे बेड़ीनाग
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Sun, 05 Apr 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत दो दिनी दौरे पर सोमवार को पहली बार बेड़ीनाग पहुंचेंगे। उनके दौरे को देखते हुए बेड़ीनाग, बांसबगड़, बंगापानी, मदकोट और खेत (धारचूला) के लिए पुलिस बल रवाना हो गया है। सीएम के विशेष कार्याधिकारी सीएस जीना की ओर से जिला प्रशासन को मिले कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार को 11.10 बजे हेलीकाप्टर से पीजी कालेज बेड़ीनाग के मैदान में बनाए गए हैलीपैड पर उतरेंगे। सीएम 11.20 बजे बेड़ीनाग तहसील और ब्लाक मुख्यालय के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन के साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.25 में मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से जीआईसी बांसबगड़ के लिए रवाना होंगे। साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक सीएम बांसबगड़ में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद हेलीकाप्टर से बंगापानी रवाना होंगे। दोपहर दो बजे सीएम बंगापानी तहसील का उद्घाटन करने के बाद जनता की समस्याएं सुनेंगे। शाम पांच बजे सीएम मदकोट में जनसमस्याएं सुनेंगे। सीएम रात्रि विश्राम मदकोट अतिथि गृह में करेंगे। सात अप्रैल को सीएम पूर्वाह्न 11 बजे धारचूला के जीआईसी खेत में जनसभा करेंगे। दोपहर एक बजे सीएम हेलीकाप्टर से अल्मोड़ा रवाना होंगे।
विज्ञापन