{"_id":"6ad3b95bfe613ab9f2048ea3","slug":"cm-to-visit-today-will-inaugurate-development-projects-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-145728-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीएम का दौरा आज, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीएम का दौरा आज, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Sat, 17 Oct 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
चंपावत/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 18 अक्तूबर को होने वाले चंपावत दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री कई पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वह नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। नागरिकों और विभिन्न समूहों के साथ उनका संवाद कार्यक्रम भी है। खेल विभाग के सहयोग से नशा मुक्ति दौड़ का आयोजन होगा। सीएसआर से मिली सुविधाओं का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की लागत से बने रजत जयंती पार्क और सर्किट हाउस के सुंदरीकरण का लोकार्पण करेंगे। वह बार संघ के पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाएंगे। आज सीएम चंपावत जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचेंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सीएम दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद नवनिर्मित नागार्जुन पार्क पहुंचेंगे और पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद एक निजी होटल में जनप्रतिनिधियों से भेंट-वार्ता करेंगे। अपराह्न 3:35 बजे हेलिकॉप्टर से बनबसा के एनएचपीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार से पाटनी तिराहे पर पहुंचेंगे। यहां वह रन फॉर नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही सीएसआर के तहत टाटा योद्धा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद नवस्थापित हनुमान की मूर्ति का अनावरण करने के साथ सुंदरकांड पाठ में भी प्रतिभाग करेंगे।