{"_id":"6a5526b47ef952807b0631b6","slug":"cm-invited-to-the-devidhar-festival-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-141674-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: देवीधार महोत्सव में आने के लिए सीएम को दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: देवीधार महोत्सव में आने के लिए सीएम को दिया न्योता
Mon, 13 Jul 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवीधार महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सलाहकार सुभाष बगौली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें 25 जुलाई से शुरू होने वाले देवीधार महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया। साथ ही उन्होंने मां भगवती मंदिर, देवीधार को राज्य सरकार की मंदिर माला योजना में शामिल करने का ज्ञापन भी सौंपा।
सुभाष बगौली ने मुख्यमंत्री से कहा कि देवीधार मंदिर को मंदिर माला योजना में शामिल किए जाने से प्राचीन धाम का समग्र विकास होगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधार महोत्सव में शामिल होने की इच्छा जताते हुए कार्यक्रम में आने का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिले में धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा भी दिलाया।
बगौली ने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से देवीधार धाम भविष्य में उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। इससे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।