फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM inaugurated and laid the foundation stone of 15 development projects worth Rs 62 crore

Pithoragarh News: सीएम ने 62 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Thu, 28 Aug 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 28 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurated and laid the foundation stone of 15 development projects worth Rs 62 crore
पिथौरागढ़। वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू मेले से जुड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले में 62 करोड़ रुपये से अधिक की 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकासपरक योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र विकास के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और हमारी पहचान को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। केदारखंड की भांति मानसखंड में स्थित कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के भी पुनरुत्थान एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग एक करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य कराए गए हैं। छह करोड़ रुपये से से गंगोलीहाट में हाट कालिका मंदिर के सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। 43 करोड़ से बजेटी शनि मंदिर, हनुमान मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप आधुनिक पार्किंग स्थलों का निर्माण भी किया जा रहा है। सरकार विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से पिथौरागढ़ जनपद सहित संपूर्ण क्षेत्र के समग्र विकास के लिए गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े सात सौ करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में लगभग 21 करोड़ की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। 25 करोड़ से अस्कोट, गंगोलीहाट और धारचूला में नए बस स्टेशनों के निर्माण के साथ ही पिथौरागढ़ में रोडवेज वर्कशॉप का निर्माण कार्य भी कराया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 327 करोड़ से अधिक के सड़कों का निर्माण कार्य भी चल रहा है। पिथौरागढ़ को हल्द्वानी, देहरादून और दिल्ली से हवाई सेवा से जोड़ा है। पिथौरागढ़ हवाई अड्डे को 450 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्वरूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और राज्य सरकार के बीच एमओयू किया चुका है। इस पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा।

............इनसेट...........
देवत की पहाड़ी से भूस्खलन रोकने के लिए कराया जाएगा ट्रीटमेंट कार्य
पिथौरागढ़। मोस्टामानू मेले में वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ जनपद के लिए विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि विकासखंड बिण के ग्रामसभा देवत पुरचौड़ा स्थित पहाड़ी से भूस्खलन रोकने के लिए ट्रीटमेंट का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने नैनीसैनी एयरपोर्ट के निकट सिटी गार्डन का निर्माण और चंडाक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने नैनीसैनी-देवत पुरचौड़ा-कुम्डार से कनारी मोटर मार्ग में सुरक्षात्मक कार्य करने, चंडाक में ईको पार्क एवं स्मृति वन का निर्माण करने। मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यीकरण, हलपाटी से मोस्टामानू तक सड़क का निर्माण करने की घोषणा की। संवाद
................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed