{"_id":"67339252fd35c9bcba09b2fd","slug":"cm-dhami-will-reach-pithoragarh-today-on-a-two-day-visit-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-120149-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दो दिवसीय दौरे पर आज पिथौरागढ़ पहुंचेंगे सीएम धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दो दिवसीय दौरे पर आज पिथौरागढ़ पहुंचेंगे सीएम धामी
Tue, 12 Nov 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को पिथौरागढ़ दौरे पर आएंगे। सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों की पूरी जानकारी के साथ बैठक में पहुंचने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. शिवकुमार बरनवाल, पीडी आशीष पुनेठा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली के अलावा लोक निर्माण विभाग, पेयजल, सिंचाई, वन, उद्यान, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत आदि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी बुधवार को जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद दूसरे दिन 14 को ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ करेंगे। जौलजीबी मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। मेलाधिकारी एसडीएम मनजीत सिंह ने मंगलवार को भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और मेला समिति के सदस्य मौजूद रहे। संवाद