{"_id":"68af3ec1d27bc43bf9021044","slug":"cm-dhami-will-meet-the-disaster-affected-families-of-devat-village-today-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-131814-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीएम धामी आज करेंगे देवत गांव के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीएम धामी आज करेंगे देवत गांव के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात
Wed, 27 Aug 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम और एसपी। स्रोत: सूचना विभाग
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट में मुनस्यारी के दाफा गांव के आपदा पीड़ितों की समस्याएं भी सुनेंगे। इसके बाद ग्राम सभा देवत में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों से मुलाकात करेंगे।
नैनीसैनी से हेलीकॉप्टर से छेड़ा हेलीपैड पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से मोस्टामानू मेले में पहुंचकर मेला एवं विकास प्रदर्शनी में शामिल होंगे। दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे।
सीएम के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी और एसपी रेखा यादव ने देवतचौड़ा गांव का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मोस्टमानू मेला परिसर, मंच और अल्प विश्राम कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। इसके बाद छानापाण्डेय के तमखानी मैदान में निर्मित हेलीपैड का भी स्थलीय निरीक्षण कर लोनिवि के अभियंता और उपजिलाधिकारी सदर मंजीत सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।