{"_id":"62001e4beed1b75c275ac894","slug":"cm-dhami-in-dharchula-pithoragarh-news-hld452985763","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित सभी परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित सभी परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा: मुख्यमंत्री
विज्ञापन
धारचूला में जन सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को धारचूला में चुनावी सभा में कहा कि आपदा प्रभावित सभी परिवारों का सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बचपन में कई बार धारचूला आए हैं और इस क्षेत्र से उनका विशेष लगाव है।
मुख्य बाजार में आयोजित चुनावी सभा में सीएम ने कहा कि छलमा छिलासों के जो परिवार छूट गए हैं, उनका प्राथमिकता से पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने तल्ला दर गांव के आपदा प्रभावितों को भी प्राथमिकता के आधार पर पुनर्वासित करने की बात कही। सीएम के अनुसार धारचूला में काली नदी से सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण के लिए 76 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है।
उन्होंने धारचूला में बालिका छात्रावास बनाने के साथ ही अस्कोट आईटीआई में संचालित ट्रेडों को धारचूला में ही खोलने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत धारचूला में बेहतर संचार सुविधा के लिए नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। जनता को यातायात सुविधा का लाभ मिले इसके लिए गांव-गांव सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, धन सिंह धामी, बसंत जोशी, विस प्रभारी लोकेश भट्ट, डीडीहाट नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल आदि थे।