फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Clouds rained heavily in Pithoragarh, Champawat, relief from scorching heat.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़, चंपावत में झमाझम बरसे मेघ, भीषण गर्मी से मिली राहत

Wed, 19 Jun 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained heavily in Pithoragarh, Champawat, relief from scorching heat.
ऑल वेदर सड़क में भारी बारिश के बाद मलबा आने से बंद हो गई। स्रोत: जागरूक पाठक
पिथौरागढ़/ लोहाघाट/चंपावत। सीमांत जिला पिथौरागढ़ और चंपावत में झमाझम बारिश हुई इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। ऑलवेदर सड़क घाट चौकी के पास तीन जगह बंद हो गई। मूसलाधार बारिश से सड़क पर मलबा आ गया। मरोड़ाखान-घाट एनएच और घाट पनार मोटर मार्ग बंद सड़क के बंद होने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सड़क पर मलबा आने से कई वाहन फंस गए। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतें हुईं। लगातार हो रही बारिश के बाद नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

देर शाम पिथौरागढ़ नगर सहित कई अन्य हिस्सों में बारिश हुई। बारिश के बाद मलबा आने से घाट चौकी, मीना बाजार के पास बंद हो गई। घाट से अल्मोड़ा, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग जाने वाली सड़क में भी मलबा आने से सड़क बंद हो गई। ऑल वेदर सड़क बंद होने से धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, अल्मोड़ा, टनकपुर जाने वाले सैकड़ों वाहन फंसे रहे। अस्कोट, डीडीहाट, कनालीछीना, बंगापानी और धारचूला में बारिश आने के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। लगातार हो रही बारिश के बाद नदियों और गाड़-गधेरों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर थे।
विज्ञापन

इधर, लोहाघाट और चंपावत के घाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारी बारिश के चलते घाट पनार मोटर मार्ग और मरोड़ाखान-घाट मोटर मार्ग भारी मलबा आने से बंद हो गया। पुलिस और एनएच की टीम बंद मोटर मार्ग को खुलवाने में जुट गई हैं। बुधवार शाम को मरोड़ाखान से लेकर घाट क्षेत्र में एकाएक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ एनएच और घाट पनार मोटर मार्ग में कई जगह भारी मलबा आ गया है। इससे मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अरविंद गुप्ता ने बताया कि मरोड़ाखान से लेकर घाट तक करीब 15 से अधिक स्थानों में भारी बारिश के चलते मलबा आने से एनएचं बंद हो गया है। बंद मोटर मार्गों को खोलने के लिए एनएच के अलावा निजी जेसीबी भी लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई अरविंद ने बताया कि मलबा आने से एनएच बंद होने के चलते कई वाहन फंसे हुए हैं। बंद मोटर मार्ग को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। चंपावत मुख्यालय में ढाई मिमी बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है। बुधवार को नगर में बारिश से बचने के लिए लोग यहां वहां भागते नजर आए। लोगों को छाता लेकर घरों से निकलना पड़ा। स्कूली बच्चों ने भी बारिश का खूब मजा लिया। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। आज मुख्यालय का अधिकतम तापमान 32.50 और न्यूनतम 21.50 दर्ज किया गया था।
पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश (मिली मीटर में)

डीडीहाट-10.5
बेड़ीनाग-6.00
धारचूला-0.4
कनालीछीना- 46
बंगापानी-12.00
मनुस्यारी-16.6
तेजम-15.4
देवलथल- 63.00
थल- 18:00
-------------------
पिथौरागढ़ की नदियों का जल स्तर (मीटर में )
नदी - जल स्तर- खतरे का निशान
काली नदी- 888.20 - 890.00
सरयू नदी- 435.00 - 453.00
जौलजीबी गोरी- 603.50 - 607. 80
गोरी नदी मदकोट- 1112.15 - 1215.00
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed