फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Clothing store in fireworks

आतिशबाजी में जल गई कपड़ों की दुकान

Fri, 20 Oct 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 20 Oct 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Clothing store in fireworks
धारचूला में आग से नष्ट रेडीमेड की दुकान का सामान - फोटो : अमर उजाला

नगर के गांधी चौक स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में बृहस्पतिवार रात भीषण आग लग गई। आग से रेडीमेड का सारा सामान जल गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि यह आग दिवाली के दौरान हुई आतिशबाजी के कारण लगी।

विज्ञापन


नगर के गांधी चौक में बरेली के व्यापारी राम खिलावन की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। वह पिछले तीस साल से इस दुकान का संचालन कर रहे हैं। दिवाली से एक-दो दिन पहले वह बरेली चले गए थे, जबकि पत्नी और बच्चे धारचूला में ही थे। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे पुलिस के गश्ती दल को दुकान से धुआं आता दिखाई दिया। पुलिस ने राम खिलावन की पत्नी और बच्चों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दुकान का ताला खोलकर देखा तो पूरी दुकान आग की लपटों से घिर चुकी थी। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बताया गया कि आग से करीब पांच लाख रुपये का सामान जला है। आग की लपटों से रेडीमेड के सभी कपड़े खराब हो गए हैं। पुलिस ने सतर्कता बरतकर दुकान में रखे कैश बॉक्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसमें नकदी और जेवर रखे थे। पुलिस ने व्यापारी की पत्नी पूनम राठौर को नकदी और जेवर सौंप दिए हैं। थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि आतिशबाजी के दौरान कोई चिंगारी दुकान के अंदर घुस गई होगी। उन्होंने व्यापारी राम खिलावन को घटना की जानकारी दे दी है। उनके यहां पहुंचने के बाद ही नुकसान का सही पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरब्रिगेड की कमी एक बार फिर खली
यहां निगालपानी में 2008 से फायर स्टेशन की स्थापना का काम चल रहा है, लेकिन अब तक यह स्टेशन नहीं बन पाया है। यदि फायरब्रिगेड की यूनिट यहां पर होती तो आग से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता था। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल और नवीन खर्कवाल ने बताया कि पिछले तीन साल में धारचूला में आग की 10 घटनाएं हो चुकी हैं और लाखों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि फायरब्रिगेड की शीघ्र स्थापना के लिए अब सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed