{"_id":"6060c2898ebc3ed3f712a3ef","slug":"climbing-in-everest-pithoragarh-news-hld419853267","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट मेसिफ अभियान के लिए 12सदस्यीय दल नेपाल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवरेस्ट मेसिफ अभियान के लिए 12सदस्यीय दल नेपाल रवाना
विज्ञापन
दिल्ली में एवरेस्ट मेसिफ अभियान के लिए 12सदस्यीय दल को रवाना करते केंद्रीय युवा कल्याण खेल मंत्री
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान (आईएमएफ) नई दिल्ली की ओर से आयोजित एवरेस्ट मेसिफ अभियान के लिए 12 सदस्यीय दल चार पर्वतों को फतह करने नेपाल रवाना हो गया है।
दल के चार समूह बनाए गए हैं, जो 8848 मीटर ऊंचे एवरेस्ट, 8516 मीटर ऊंचे ल्होत्से, 7864 मीटर ऊंचे पुमौरी और 7161 मीटर ऊंचे नुपसे पर्वत को फतह करेंगे। इनमें शामिल पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष सिक्किम निवासी महिला साथी पर्वतारोही मनीता प्रधान के साथ एवरेस्ट फतह करेंगे।
दिल्ली में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कल्याण और खेल मंत्री किरन रिजिजू, खेल मंत्रालय की केंद्रीय सचिव उषा शर्मा, भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अशोक अभय ने टीम लीडरों को राष्ट्रीय ध्वज देकर काठमांडू, नेपाल के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
कासनी क्षेत्र के पर्वतारोही मनीष कसनियाल 8848 मीटर के विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करेंगे। ये दल अभियान के लिए छह अप्रैल से आगे की यात्रा शुरू करेगा।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले नूपसे, पुमौरी और इसके बाद ल्होत्से, एवरेस्ट को फतह किया जाएगा। मनीष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता ममता, पिता सुरेश चंद्र कसनियाल, प्रशिक्षक आइस संस्था के बासु पांडेय, जया क्षेत्री पांडेय, मनीष डिमरी को दिया है।